फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में नए यातायात प्लान ने खत्म कर दिया जाम

Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नए यातायात प्लान के लागू होने के बाद पिथौरागढ़ नगर के लोगों को जाम से मुक्ति मिल गई है। वाहनों से खचाखच भरी सड़कें खाली होने से राहगीरों के साथ ही व्यापारियों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार 10 बजे बैंक और अस्पताल रोड पर सड़क दोनों ओर खाली मिली। वाहन आसानी से आवाजाही कर रहे थे। चिमस्यानौला, अपटैक तिराहे, गुप्ता तिराह, कलक्ट्रेट, केएमओयू स्टेशन, टनकपुर तिराहा, वड्डा तिराहा में भी सड़कें लगभग खाली मिली।
पिथौरागढ़ नगर में पूर्व में वन साइड पार्किंग व्यवस्था लागू थी। इस कारण नगर के अंदर दिन भर सड़कों के किनारे कार सहित अन्य बड़े वाहन भी पार्क रहते हैं। नगर में हर समय जाम की समस्या होती थी। नया यातायात प्लान लागू होने के बाद नगर की सड़कों से कारें हटा दी गई हैं। सड़कों किनारे केवल दोपहिया वाहन ही पार्क किए जा रहे हैं। पूरन चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह खाती, हेम पंत, भागीरथी बोरा का कहना है कि नगर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण पैदल चलना दूभर हो गया था। बड़े वाहनों के हटने से आवाजाही में राहत मिली है।
विज्ञापन

बोले लोग-
नया यातायात नियम ठीक है। जो काम पहले होना चाहिए थे वह अब हो रहा है। इससे लोगों को सुविधा हो रही है।
नया ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद सबसे ज्यादा राहत राहगीरों को मिली है। पहले सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण पैदल चलने को भी जगह नहीं मिल पाती थी अब राहत है।
विज्ञापन

जनहित में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया था। जिसका लोग समर्थन कर रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
-लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें