फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जलता रहा सल्मोड़ा का जंगल, वन विभाग बेखबर

Tue, 04 Feb 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फायर सीजन शुरू होने से पहले ही सीमांत जिले में जंगलों में आग धधकने लगी है। इससे सबकी चिंता बढ़ गई है। ठंड के बाद भी सल्मोड़ा के जंगल में सोमवार शाम से आग लगी है। दो दिन तक जंगल सुलगता रहा लेकिन जिम्मेदार घटना से अंजान रहे। आग लगने से लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सल्मोड़ा में पुलिस थाने से सिर्फ 100 मीटर दूर सोमवार शाम आग लग गई। कुछ ही देर में हवा के झोकों के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। जंगल से आग की लपटें उठतीं रहीं लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ी। मंगलवार को भी जंगल सुलगता रहा लेकिन कोई भी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंचा। दो दिन से धधक रही आग से करीब दो हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो गया है। पिछले साल जंगलों में भीषण आग लगने के बाद भी वन विभाग ने इस बार इन घटनाओं से सबक नहीं लिया है।

बंगापानी में जल चुका है दो हेक्टेयर से अधिक जंगल
पिथौरागढ़। बीते दिन बंगापानी के माणी धामी और धामीगांव के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। वन विभाग जंगल में आग लगाने के पीछे अराजक तत्वों को कारण बता रहा है लेकिन इनकी पहचान नहीं कर पा रहा है। ऐसे में फायर सीजन में जंगलों को आग से कैसे सुरक्षित बचाया जा सकेगा इस पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन

-
जंगल जले लेकिन नहीं है रिकॉर्ड
पिथौरागढ़। इस साल जाड़ों में बंगापानी, मुनस्यारी, अस्कोट, सल्मोड़ा सहित कई हिस्सों में जंगलों में आग लगी। अब भी यह सिलसिला जारी है। वन विभाग आग से जंगलों को सुरक्षित बचाने की तैयारी पूरी होने की बात कर रहा है लेकिन इसके पास अब तक जंगलों में आग लगने की एक भी घटना रिकॉर्ड नहीं है। वन विभाग जंगल में आग लगने की घटनाओं का रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए फायर सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहा है। संवाद

कोट-
सल्मोड़ा के जंगल में आग लगने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द टीम भेजकर आग बुझाई जाएगी। अराजक तत्व की पहचान भी वन विभाग कर रहा है। - पूरन देउपा, रेंजर, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें