फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व किक्बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे सैंणराथी के हरेंद्र,

विज्ञापन
हरेंद्र सिंह मेहता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग के उभरते खिलाड़ी मुनस्यारी के सैंणाराथी निवासी हरेंद्र सिंह मेहता 23 नवंबर से एक दिसंबर तक तुर्की में होने वाली सीनियर विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

हरेंद्र ने बीती 18 से 21 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर उनका चयन विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष मुख्य प्रशिक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि हरेंद्र जिले ही नहीं राज्य के पहले खिलाड़ी हैं, जो किक बॉक्सिंग की विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। हरेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक के साथ ही माता, पिता को दिया है। हरेंद्र के विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने जाने पर तमाम खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें