फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क बनाने में पेड़ों की चढ़ रही है बलि

Thu, 09 Nov 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
घाट-पिथौरागढ़ सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ाें के ऊपर ‌‌‌ग‌िरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बारहमासी सड़क (ऑल वैदर रोड) बनाने के लिए बहुमूल्य पेड़ों की बलि तो चढ़ ही रही है, सड़क कटान के मलबे को भी निर्माण स्थल से नीचे फेंका जा रहा है। जिससे पेड़ों के साथ-साथ अन्य वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क बनाने का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ों को तो काटा ही गया है। सड़क चौड़ीकरण से निकले मलबे से भी पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मलबे को डंपिंग स्थल पर न डालकर उसी स्थान से नीचे डाल दिया जा रहा है। एनएच के अभियंताओं की अनदेखी, ठेकेदार की मनमानी पर न तो वन विभाग का ध्यान जा रहा है, न प्रशासन की नजर इस पर पड़ रही है। 

पिथौरागढ़-घाट सड़क में इस अंधेरगर्दी को साफ देखा जा सकता है। मीना बाजार के पास सड़क चौड़ीकरण से निकले मलबे से सैकड़ों पेड़ काट दिए गए हैं। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो बाहरमासी के किनारे पेड़ देखना भी लोगों को नसीब नहीं होगा। 
विज्ञापन


काेट
कर्मचारियों को स्थल पर भेज कर मामले की जांच की जाएगी। आरक्षित वन क्षेत्र में मलबा डालने की बात साबित होने पर संबंधित विभाग, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विनय भार्गव प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें