फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दीपावली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़, दिल्ली-देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें चलाईं

Fri, 13 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर के प्रमुख बस स्टेशन में दीपावली पर्व मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को भी बनी रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार रूट पर दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया। वहीं स्थानीय रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो ने पहले से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। पर्व समाप्त होने के बाद अब नौकरी और अन्य कार्यों के लिए वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से ही बस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
एआरएम सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सबसे अधिक यात्री दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार रूट पर मिले। इन मार्गों पर दो-दो अतिरिक्त बसें संचालित की गईं। इसके अलावा रुद्रपुर और बरेली रूट पर भी स्थानीय यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें