फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर घुसे तेंदुए से भिड़ंत में ग्रामीण घायल

Tue, 14 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/धरमघर
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल पूरन सिंह भंडारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांडा करड़िया गांव में सोमवार रात करीब 2.30 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला किया तो बचाव में ग्रामीण भी तेंदुए से भिड़ गया। पांच मिनट की गुत्थमगुत्था के बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ, लेकिन घर के बाहर से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हुआ है। 
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया गया कि रात करीब ढाई बजे कांडा करड़िया निवासी पूरन सिंह भंडारी (60) शौच के लिए घर से बाहर निकले। इसी बीच दरवाजा खुला पाकर तेंदुआ घर में घुस गया। शौच से लौटे पूरन घर के भीतर जाकर दरवाजा बंद करने लगे तभी तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। होश खोए बिना पूरन सिंह तेंदुए से भिड़ गए। उनकी पत्नी और बहू भी वहां आ गए। करीब पांच मिनट की गुत्थमगुत्था के बाद पूरन सिंह को बुरी तरह घायल कर तेंदुआ बाहर भागा। जाते-जाते वह उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया।

मंगलवार सुबह गांव के मदन सिंह भंडारी और दान सिंह भंडारी पूरन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डॉ. संदीप ने बताया कि पूरन सिंह के सिर पर सात टांके, दाहिने हाथ और पेट में दस-दस टांके लगे हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर, वन रेंजर ख्याली दत्त जोशी ने मौका मुआयना किया और लोगों से अपील की कि रात के समय घर से बाहर आने का प्रयास न करें। इन दिनों तेंदुओं की सक्रियता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें