चंपावत। आदर्श जिले की अवधारणा के तहत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जौल के तिमला तोक में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने खीढांग क्षेत्र पहुंचकर मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों व ग्रामीणों से भेंट कर समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि श्यामलाताल झील में लगभग 4.90 करोड़ रुपये की लेक फ्रंट डेवलपमेंट योजना प्रगति पर है जबकि सूखीढांग में 6.38 करोड़ रुपये की सड़कों के सुधारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। बाद में नोडल अधिकारी बृजवाल ने श्यामलाताल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। यहां दीपा जोशी, निशा गहतोड़ी आदि मौजूद थे।