फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकमा रुकमणि तेरो लागि रोछ मन...

Sun, 28 Oct 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नाचनी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तल्ला जोहार सांस्कृतिक एवं खेलकूद समिति के तत्वावधान में दो दिनी नाचनी महोत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन खटीमा, बागेश्वर से आए लोक कलाकारों ने मंच पर धमाल मचाया।

विज्ञापन


शनिवार रात महोत्सव का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक रवि कुमार शर्मा, डॉ. नेत्र सिंह, डॉ. हीरा सिंह और ठेकेदार भारत भूषण चुफाल ने किया। खटीमा, बागेश्वर से आए कलाकारों की टीमों के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारतीय स्टेट बैंक नाचनी के शाखा प्रबंधक रवि कुमार शर्मा ने-रुकमा रुकमणि तेरो लागि रोछ मन, समेत कई गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष लाल सिंह कोश्यारी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह बथ्याल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह पिपलिया, मंगल मेहरा, हरक पिपलिया, प्रेम पाठक आदि थे।
विज्ञापन


हिमांशु ने जीती मिनी मैराथन
नाचनी। नाचनी महोत्सव में 10 किमी की मिनी मैराथन हिमांशु वल्दिया ने जीती। चित्रकला सीनियर में जीआईसी बांसबगड़ के प्रियांशु कुमार, जूनियर वर्ग में जीआईसी नाचनी की प्रिंकल चुफाल पहले स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग में ज्ञानदीप स्कूल की तनुजा कोश्यारी पहले स्थान पर रही। सीनियर मेहंदी प्रतियोगिता में ज्ञानदीप की चांदनी आर्या, प्राथमिक में पूजा कोश्यारी, सामान्य ज्ञान सीनियर में जीआईसी नाचनी की गुंजन कार्की, जूनियर में सरस्वती शिशु मंदिर के मुकेश महरा पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें