फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूईना ने टाई ब्रेकर में जीता मैच

विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में मैच खेलने को तैयार दोनों टीमों के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन कप फुटबाल प्रतियोगिता में रूईना की टीम ने टाईब्रेकर में मैच जीता और अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

देव सिंह खेल मैदान में शनिवार को रूईना और रई एफसी के बीच मैच हुआ। मुख्य अतिथि सभासद अनिल जोशी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हॉफ तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन गोल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

निर्णय के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा जिसमें रूईना ने 4-2 से जीत दर्ज की। मुख्य निर्णायक नवीन खत्री और सहायक निर्णायक रजत, चंद्र धामी रहे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र चौहान ने सुनाया। इस दौरान बसंत कुमार, बहादुर चंद, केशर पाल, जगत राम, दीपक आदि थे। रविवार को जीआईसी और लिंठ्यूड़ा ट्रेनीज के बीच मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें