पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग और सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड देहरादून की ओर से जल संरक्षण पर कार्यक्रम हुआ इसमें विशेषज्ञों ने जल संरक्षण को बेहद जरूरी बताया।
महाविद्यालय के वेब भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जल बोर्ड के वैज्ञानिक देवजोति मंडल और चंद्रेेय डे ने किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हम सबके लिए बेहद जरूरी है। इस मौके पर विभाग प्रभारी डॉ. मनीषा बिष्ट, डॉ. आशुतोष प्रताप पांडे, डॉ. शंकर मंडल, डॉ. विपिन पाठक, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. मंजुल, डॉ. अपूर्वा जोशी, डॉ. मदन मोहन, डॉ. भारती आदि थे।