फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को भत्ते के लिए चाहिए तीन करोड़ रुपये

Thu, 17 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के बेरोजगारों को नवंबर 2014 से भत्ते की राशि नहीं मिल पाई है। जिले में पांच हजार बेरोजगारों को यह भत्ता मिलता है। जिला सेवायोजन कार्यालय ने बेरोजगारी भत्ते के लिए तीन करोड़ रुपये की डिमांड की है और शासन को प्रस्ताव भेजा है। अगर बेरोजगारी भत्ते की मद में यदि धनराशि वित्तीय वर्ष के अंत तक जारी नहीं होती तो यह मामला फिर लंबा खिंच सकता है। बेरोजगारी भत्ते को लेकर यहां कई बार आंदोलन हुए हैं। सरकार के सामने भी मामला रखा गया है, बावजूद इसके भत्ता देने में आनाकानी की जाती है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बेरोजगारों को भत्ता देने का एलान किया था। इंटर पास बेरोजगार को 750 रुपये प्रतिमाह, स्नातक बेरोजगार को 1000 रुपये प्रतिमाह और स्नातकोत्तर बेरोजगार को 1500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने का फैसला हुआ था। शुरुआत में कुछ महीनों तक तो यह भत्ता मिलता रहा, लेकिन बाद में सरकार ने इस मद में पैसा जारी नहीं किया। नवंबर 2014 से किसी भी बेरोजगार को भत्ते की राशि नहीं मिल पाई है। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि शासन को लगातार भत्ते की राशि जारी करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।

यदि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह राशि नहीं मिलती तो फिर यह मामला अटक सकता है। उन्होंने कहा कि देरी होने के कारण इस मद में धनराशि बढ़ती जा रही है। इधर, बेरोजगारों ने मांग की है कि तत्काल भत्ते की राशि दी जाए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन सनयाल ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें