चंपावत। विधानसभा क्षेत्र चंपावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक 7.8 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य के लिए लगभग 9.87 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह मार्ग मुख्य सड़क से हरेश्वर मंदिर को जोड़ता है।
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कार्य स्वीकृत हुआ है। इससे स्थानीय जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। सड़क सुधरने से मंदिर तक पहुंच सुगम होगी। यह क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।