गुंजी स्थित मनीला में 70 करोड़ की लागत से बनने वाले शिवधाम की डीपीआर केंद्र सरकार स्तर पर स्वीकृत हो गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से इसी वित्तीय वर्ष में धाम के प्रथम चरण के लिए 17.86 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
कैलाश यात्रा पथ के गुंजी स्थित मनीला में 70 करोड़ की लागत से बनने वाले शिवधाम की डीपीआर केंद्र सरकार स्तर पर स्वीकृत हो गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से इसी वित्तीय वर्ष में धाम के प्रथम चरण के लिए 17.86 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
12 अक्तूबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में यात्री वहां पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पर्यटन मंत्रालय की ओर से व्यास घाटी के गुंजी में शिव धाम बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 30-35 हेक्टेयर भूमि की जरूरत बताई गई।
राजस्व विभाग की ओर से अभी तक 25 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि शिव धाम बनाने के लिए केंद्र सरकार को सत्तर करोड़ की डीपीआर भेजी गई थी जो स्वीकृत हो गई है। 17.86 करोड़ की धनराशि इसी वित्तीय वर्ष में पर्यटन विभाग को हस्तांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
शिव धाम के पहले चरण में यह कार्य होंगे
पिथौरागढ़। शिव धाम के पहले चरण में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, त्रिशूल प्लाजा, नंदी द्वार, त्रिशूल स्टेच्यू, विजिटर सेंटर, चार हाट (दुकान), दो सिंगल स्टोरी कॉटेज, चार डबल स्टोरी कॉटेज, सात टेंट प्लेटफार्म, रेस्टोरेंट, टॉयलेट ब्लॉक, पर्यटकों के लिए पार्किंग का कार्य किया जाएगा।