फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष से 1.70 लाख रुपये उड़ाए

Fri, 20 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। पांडेय को टनकपुर के एक नंबर से आरटीओ चालान का मैसेज मिला था। मैसेज खोलते ही उनका फोन बंद होकर हैक हो गया। 13 नवंबर तक उनके खाते से कई बार में पैसे निकाले गए। उन्होंने इस ठगी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। कोतवाल दिवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें