फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुजारी के बैंक खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। न्याय की देवी प्रसिद्ध मां कोटगाड़ी मंदिर के पुजारी गोविंद बल्लभ जोशी के खाते से साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुजारी गोविंद बल्लभ को मामले की भनक दो दिन पूर्व तब लगी जब वह खरीदारी करने पांखू बाजार गए। वह अपने खाते से पैसा निकालने के लिए एसबीआई पहुंचे लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं थी। जब उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकाला तो खाते से 1.40 लाख रुपये गायब मिले। बताया गया कि चार अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। गोविंद बल्लभ ने बृहस्पतिवार को थल थाने में शिकायत दी। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक और सतर्क होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें