फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट में गुलाब से निर्मित उत्पदों को हिलांस ब्रांड नाम से उतारा जाएगा बाजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार ने शनिवार को एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) के तहत बालाकोट में बनाए गए ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। बालाकोट में गुलाब से सौंदर्य उत्पाद भी बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण के दौरान फेडरेशन महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष कलावती देवी ने उनका स्वागत किया। आईएलएसपी के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने कहा कि पूर्व में सर्वे के दौरान यह क्षेत्र डेमस्क गुलाब की खेती के लिए उपयुक्त पाया गया था, जिसके बाद सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई (कैप) के तकनीकी मार्गदर्शन में डेमस्क गुलाब के प्रसंस्करण का प्रस्ताव तैयार कर ग्रोथ सेंटर योजना में प्रस्तावित किया गया था। बालाकोट, बिषाड़, जाख, पगन्ना, मेलडुंगरी, रावलगांव में बंजर भूमि में डेमस्क गुलाब की खेती कराई जाएगी।
इसमें गुलाब जल, जैल, सुगंधित तेल और अन्य सौंदर्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसके बाद आईएलएसपी के सहयोग से हिलांस ब्रांड के तहत इन उत्पादों की मार्केटिंग की जाएगी। इस दौरान सीडीओ ने रावलगांव में आईएलएसपी की ओर से तैयार डेमस्क गुलाब नर्सरी का भ्रमण भी किया। आईएलएसपी के प्रबंधक ने बताया कि फेडरेशन ने 16 नाली भूमि लीज पर लेकर एक लाख गुलाब की पौध की नर्सरीबनाई गई है। जनवरी और फरवरी में डेमस्क गुलाब के पौधों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इस मौके पर परियोजना के सहायक प्रबंधक सुनील जोशी, प्रेमा, मीना महर, बलदेव, जोगा सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें