फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौली कन्याल में एक मकान की छत ध्वस्त

विज्ञापन
धारचूला के कौली कन्याल में ध्वस्त मकान की छत। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला के दूरस्थ कौली कन्याल में मूसलाधार बारिश से एक मकान की छत ध्वस्त हो गई, जबकि एक मकान में दरार आई है। राजस्व उपनिरीक्षक ने क्षति का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

कौली कन्याल में रविवार देर रात कौली कन्याल गांव में बारिश हुई। इस दौरान मंजू देवी पत्नी स्व.पूरन सिंह बिष्ट के मकान की छत ध्वस्त हो गई। इस हादसे में मंजू देवी बाल-बाल बची। छत के मलबे से घर के भीतर रखा सामान बरबाद हो गया। मंजू ने पड़ोसी के घर में शरण ली है।
कौली कन्याल में ही जमीन धंसने से नरराम पुत्र जोगाराम के मकान में दरार आ गई है। भवन के धराशायी होने का खतरा बना हुआ है। जानकारी मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक जीनत अंसारी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मंजू देवी के मकान की छत पूूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। नियमानुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें