फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौथे दिन भी रोडवेज कर्मी गरजे

Tue, 27 Oct 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की ओर से निगम के बस बेड़े में पांच सौ नई बसें शामिल करने समेत विभिन्न मांगों के लिए चल रहा धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ से जुड़े कर्मचारी आईएसबीटी परिसर में एकत्र हुए और धरने पर बैठकर निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और निगम प्रबंधन से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने में देवेंद्र कुमार मिश्रा, दीप चंद शाह, गौरव गुप्ता, नरेंद्र पाल, मनोज मिश्रा, रवि कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप गुप्ता, प्रकाश राम, गोपाल राम, भुवन राम, गणेश राम, सुंदर कोरंगा, खुशाल सिंह, मनोज कुमार और जितेंद्र पलड़िया समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें