फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन वेतन, एसीपी, समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विनोद पांडेय, कोमल सिंह, पवन पांडेय, अनिल त्रिपाठी, तारा राम, मो. रफत, पंकज तिवारी सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें