फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अक्कल धारे के पास रोडवेज बस खराब, यात्री परेशान

Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। काशीपुर से लौट रही रोडवेज बस सोमवार को लोहाघाट पहुंचने से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले अक्कल धारे के पास खराब हो गई। बाद में दूसरी बस भेजकर यात्रियों को बस स्टेशन तक पहुंचाया गया। लोहाघाट डिपो बसों की कमी के साथ ही आए दिन वाहन खराब होने की समस्या से जूझ रहा है। बसों के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस संख्या यूके 07 पीए 4233 काशीपुर से लोहाघाट लौट रही थी। अक्कल धारे के पास बस का प्रेशर लीक होने से वह बंद हो गई। चालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद डिपो से दूसरी बस भेजी गई जिससे बस में सवार करीब 10 यात्रियों को लोहाघाट स्टेशन पहुंचाया गया। एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि प्रेशर लीक होने के कारण बस खराब हुई थी। यात्रियों को दूसरी बस से स्टेशन पहुंचाया गया।
इससे पहले शनिवार रात भी लोहाघाट डिपो की बस बरेली से यात्रियों को लेकर लौटते समय रिठौरा के पास खराब हो गई थी। बस में सवार 15 से अधिक यात्री बीच सड़क पर बस ठीक होने का इंतजार करते रहे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। इस दौरान यात्रियों को सड़क किनारे बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें