फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठते ही सड़क का काम शुरू

Thu, 19 Apr 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
सड़क का काम शुरु होने पर बंगापानी में जूस पीकर अनशन तोड़ते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंगापानी-आलम दारमा सड़क निर्माण को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण बृहस्पतिवार को जैसे ही क्रमिक अनशन पर बैठे तो विभाग ने सड़क का काम शुरू कर दिया। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अनशन स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में स्वीकृत सड़क के लिए धन आवंटित होने के बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं किया गया। इसे लेकर लोगों ने कई बार बंगापानी तहसील में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सड़क का काम शुरू न होने पर 19 अप्रैल से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में बंगापानी तहसील पहुंचे लोगों ने सड़क नारेबाजी की। इसके बाद विक्रम दानू के साथ ही उमेश धामी, चंद्र सिंह धामी, आलम के प्रधान चंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विजय सिंह धामी को फूल माला पहनाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया गया।

धारचूला के विधायक हरीश धामी ने मौके पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। क्रमिक अनशन शुरू होने की सूचना पर धारचूला के एसडीएम आरके पांडेय, लोनिवि के सहायक अभियंता महेश आर्या मौके पर पहुंचे। विधायक धामी, एसडीएम और सहायक अभियंता ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इसमें काम शुरू करने की शर्त पर ग्रामीण क्रमिक अनशन अनशन स्थगित करने पर राजी हुए। इसके बाद सड़क का काम भी शुरू हो गया। सहायक अभियंता ने सात किमी लंबी सड़क का काम समय पर पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी ने कहा कि सड़क का काम रुका तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम और सहायक अभियंता ने जूस पिलाकर लोगों को अनशन तुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें