फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट महाविद्यालय तक विधायक निधि से बनेगी सड़क

Thu, 28 Aug 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में महाविद्यालय के लिए सड़क का शुभारंभ करते विधायक फकीर राम टम्टा और अन्य। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। आखिरकार महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन रंग लाया है। महाविद्यालय तक विधायक निधि से सड़क बनेगी। जेसीबी लगते ही छात्रों ने आंदोलन खत्म कर दिया है। विधायक फकीर राम टम्टा ने छात्रों को अनशन से उठाया। उन्होंने स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने के लिए छात्रों से अगले सत्र का समय मांगा है। विधायक ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

गंगोलीहाट महाविद्यालय के नए भवन तक सड़क निर्माण, स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित करने की मांग पर छात्र अनशन पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को विधायक फकीर राम टम्टा छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। इसका सार्थक परिणाम सामने आया। विधायक ने छात्रों को अपनी निधि से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। बाकायदा उन्होंने सड़क कटिंग के लिए तुरंत जेसीबी लगाई। क्षेत्र के लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर पूर्व में स्वीकृत पशु चिकित्सा महाविद्यालय को शीघ्र खोलने, सीएचसी का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने, ट्राम सेंटर और पॉलिटेक्निक की स्थापना की मांग की। विधायक ने लोगों को इन मांगों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण बोरा, रमेश बोरा, संजेश बोरा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें