फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलथल जाने वाली सड़क छह दिन से बंद

Sat, 12 Aug 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
देवलथल-कनालीछीना मार्ग इस तरह टूट गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कनालीछीना से देवलथल को जाने वाली सड़क छह दिन से बंद पड़ी है, इससे इलाके में राशन और जरूरी सामान की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन


सात अगस्त को खड़ेतीगाड़ और ग्वेता में किलोमीटर 8 पर सड़क की दीवार बह गई थी, जबकि कई स्थानों पर सड़क पर मलबा पट गया था। इस स्थान पर पहले भी दीवारें ढहती रही है। सड़क पर बनी निकास नाली और स्क्रबर बंद होने से दीवार ढह रही है। सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन सड़क का जिम्मा संभाल रहे विभाग ने इस बरसात में भी बंद पड़ी निकास नालियों और स्क्रबर को खोलने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोग खड़ेतीगाड़ में काफी समय से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसे अनसुना किया जा रहा है। अब सड़क बंद होने से ख्वांतड़ी, कापड़ीगांव, ग्वेता, बजेत, जिनगाल, बनीगांव, पुखरौड़ा आदि की 3000 आबादी प्रभावित हो गई है। इलाके में राशन और रोजाना प्रयोग की सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रयाग दत्त पांडे, हरी राम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को भेजे पत्र में सड़क बंद होने से हो रही दिक्कतों को उठाया है। साथ ही सड़क को जल्द खोलने की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि लोनिवि सड़क नहीं खोलता है तो संबंधित गांवों के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सड़क छह महीने पहले विश्व बैंक डिवीजन को हस्तांतरित हो गई थी। विश्व बैंक डिवीजन से सड़क मरम्मत की अनुमति मांगी थी, जो मिल गई है। सड़क की मरम्मत के लिए रविवार से मजदूर लगा दिए जाएंगे और शीघ्र यातायात बहाल किया जाएगा।  -नवीन जोशी, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें