फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्मा मार्ग से हंसेश्वर मठ के लिए बनने लगी सड़क

Mon, 24 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
हंसेश्वर के लिए बन रही नई सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
  लोनिवि के अस्कोट डिवीजन ने ओगला-भागीचौरा-पस्मा मोटर मार्ग के धाप नामक स्थान से जौलजीबी-टनकपुर मोटर मार्ग के हंसेश्वर मठ के पास तक डेढ़ किमी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस सड़क के बनने से हंसेश्वर श्मशान घाट की दूरी 35 किमी से घटकर 10 किमी रह जाएगी। 
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह बिष्ट, तीतरी के प्रधान मनोहर सिंह बिष्ट, ढिंगरानी के प्रधान पुष्कर राम, ललित ऐरी, लक्ष्मण धामी, ललित पाल आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल से मुलाकात की थी। ओगला-भागीचौरा-पस्मा सड़क को जौलजीबी-टनकपुर मार्ग के हंसेश्वर मठ के पास मिलाने की मांग की थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने कंटीजेंसी की रकम का इंतजाम कर सड़क का निर्माण प्रारंभ करा दिया है। ईई ने बताया कि 5 लाख रुपये की लागत से एक किमी सड़क का निर्माण हो चुका है। चौसाल, डुंगरा, डांगटी, दोकुना, तल्ला, मल्ला ओझा, सूनाकोट आदि गांवों को सड़क का लाभ मिलेगा। विधायक विशन सिंह चुफाल ने लोनिवि के प्रयासों की सराहना की है। कहा है कि इसी तरह अन्य महकमे भी जनहित के कामों में तत्परता दिखाएं तो जन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें