फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अब तक नहीं खुली बारिश से जून में बंद हुई सड़क

Sun, 10 Sep 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मानसून की शुरुआती बारिश से डीडीहाट की बंद ग्रामीण सड़कें अभी तक नहीं खुल पाई हैं। 21 जून को बंद सड़कें और भी बदहाल होती जा रही है। 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, डीडीहाट-आदिचौरा-कुणिया, डीडीहाट-देवीसूना-गराली मार्ग को बंद हुए तीन माह हो चुके हैं। यह तीन सड़कें 12 से अधिक गांवों को डीडीहाट से जोड़ने का काम करती हैं। पीएमजीएसवाई के अधीन इन सड़कों को खोलने के लिए करीब पीएमजीएसवाई को 10 लाख से अधिक की धनराशि चाहिए जो अभी तक नहीं मिल पाई है।
गराली के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद राम का आरोप है कि तीन माह से बंद सड़क के कारण ग्रामीणों का अपना रोजगार भी प्रभावित हो गया है। दूध और सब्जी उत्पादों को लेकर काश्तकारों को रोज 10 किमी जाना मुश्किल है। एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने पीएमजीएसवाई को सड़क को दो पहिया वाहनों के लिए शीघ्र खोलने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें