फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से सड़क जाम, लोग परेशान, बेपरवाह अफसरान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। विगत 17 और 18 जून को हुई भीषण बारिश से बंद हुई बीआरओ की तवाघाट - सोबला और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला- ढाकर चीन सीमा सड़क अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है। एक माह बाद भी सड़क न खुलने से लोगों में कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है। सड़क के बंद होने से सीमांत के लोग बेहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों से मौसम में खराबी के कारण हेलीकाप्टर उच्च हिमालयी गांवों को उड़ान नहीं भर पा रहा है। इससे गांवों में फंसे लोग निचले क्षेत्रों की ओर नहीं आ पा रहे हैं। लोग बारिश में ध्वस्त सड़कों और पैदल रास्तों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। गो गांव निवासी धीरा ग्वाल ने धारचूला पहुंचने के बाद बताया कि उनके गांव और तिदांग में लगभग 50 से ज्यादा लोग जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे ऊबड़ खाबड़ वर्षाकाल में उफनाए नाले पार कर धारचूला पहुंचे हैं। जस्ता तितियाल ने बताया कि दारमा में विर्थिंग से नांगलिग आठ से 10 किमी सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सीपीडब्ल्यूडी और प्रशासन की धीमी कार्यशैली को देखते हुए ये सड़क दो से तीन महीने में भी सड़क खुलना मुश्किल है।
सोबला से पंगबाबे तक सड़क खोल दी है। मौसम बार-बार खराब हो जा रहा है। जिस कारण सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। मौसम सहीं होने पर सड़क खोलने के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल कुमार, एई सीपीडब्ल्यूडी धारचूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें