फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में उठाया जाएगा सड़क का मुद्दा : आर्य

विज्ञापन
पिथौरागढ़ लोनिवि कार्यालय में सड़क के लिए धरने पर बैठे आंदोलनाकारियों को समर्थन देने पहुंचे नेत - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क के लिए लोनिवि कार्यालय में चल रहे आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क का मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। फिर भी सड़क नहीं बनी तो विधायक निधि से सड़क को बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शुक्रवार को आंदोलनकारियों के साथ बैठकर धरना दिया। आरोप लगाया कि वर्ष 2012 में स्वीकृत दो किमी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। 12 शहीदों के गांव आज सड़क से वंचित है जो भाजपा सरकार की असंवेदनहीनता दिखाती है। उन्होंने कहा कि सड़क जरूरी बनेगी।
विधायक मयूख महर ने कहा कि अगर विभाग सड़क का निर्माण नहीं करता है तो वह खुद विधायक निधि से इस सड़क का निर्माण कराएंगे। विधायक ने कहा कि शरदोत्सव का उद्घाटन करने आ रहे सीएम का घेराव किया जाएगा और इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस त्रिलोक सिंह महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, महेंद्र सिंह लुंठी, खीमराज जोशी, मनोज ओझा, राजेंद्र भट्ट, देवा लुंठी, पूर्व प्रधान रेबाधर भट्ट, प्रधान क्वारबन मनोज सिंह, खड़क चंद्र, दान सिंह, माधव सिंह, शमशेर महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कनालीछीना में नेता प्रतिपक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप पाल और डीडीहाट नगराध्यक्ष नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवराज भंडारी के आवास पर स्वागत किया। कनालीछीना ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्त्ताओं से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिल राम टम्टा के संचालन में हुई बैठक में महेंद्र लुंठी, कनालीछीना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद बल्लभ ओझा, ग्राम प्रधान राजेश पंत, नरेंद्र दिगारी, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष निक्की बिष्ट, एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष अजय अवस्थी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें