जाजरदेवल-नैनीसेनी सड़क में उठते धूल के गुबार।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। वाहनों के संचालन के समय सड़क में धूल उड़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क में लंबे समय से गड्ढों की समस्या बनी थी। इस सड़क को दुरुस्त करने के बजाय गड्ढों में मिट्टी भरी जा रही है। वाहनों के चलने पर सड़क की धूल घरों में घुस रही है। धूल से घरों का सामान तो खराब हो ही रहा है लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होने लगी हैं। इससे परेशान लोगों ने धूल की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क को ठीक करने की मांग की है।