गणाई गंगोली के डिगरकोली दुबकुड़ी सड़क का निर्माण कार्य विधायक निधि से शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण करने के लिए लोगों ने विधायक मीना गंगोला का आभार प्रकट किया है।
बृहस्पतिवा को सड़क निर्माण का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि गोविंद पांडेय ने किया। सड़क बनने से चमलेखी, रूंगरी, डिगरकोली क्लोन, दुबकुड़ी के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज डसीला, गोपाल सिंह डसीला ,पूर्व प्रधान सीता राम डसीला,अभिनेष बनकोटी ,लक्ष्मण डसीला, शमशेर डसीला, आनंद सिंह, मोहन सिंह, डाकुर सिंह, भोपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)