फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन: धारचूला-तवाघाट एनएच पर दरकी पहाड़ी, हाईवे हुआ बंद, फंसी गाड़ियां; वीडियो आया सामने

Sat, 21 Dec 2024 03:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट नेशनल हाइवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच पर पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
धारचूला-तवाघाट एनएच पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन यह से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।

विज्ञापन


एसडीएम मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके में निरीक्षण के लिए पहुंची है।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंडस्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें