फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक बारहमासी सड़क में बंद रहेगी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बारहमासी सड़क में गुरना मंदिर के पास पहाड़ कटिंग कर सड़क चौड़ीकरण के कार्य को देखते हुए रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य समय से पूरा करने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. जोगदंडे ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ कटिंग के कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतने और दिन में यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि रात में आपात स्थिति में थल-सेराघाट सड़क से परिवहन व्यवस्था सुचारु रहेगी। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें