पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण चार ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं। बारहमासी सड़क मंगलवार की रात से और चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क आठ दिनों से बंद चल रही है।
भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर चल रही हैं। इससे नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हैं। सीमांत जिले में सर्वाधिक बारिश पिथौरागढ़ नगर में 19 मिमी हुई।
मुनस्यारी में 10.4, बेड़ीनाग में 8.0, धारचूला में 6.2, गंगोलीहाट में 3.0 और डीडीहाट में 1.5 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के बाद धौली, काली, सरयू, रामगंगा नदी उफान पर हैं। नगर के रई में नालियों के बंद होने से रई पुल के पास जलभराव हो रहा है। इससे यातायात के संचालन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
पिथौरागढ़ जिले में नदियों का जल स्तर
नदी जल स्तर चेतावनी का निशान खतरे का निशान
काली 888.10 889.00 890.00
सरयू नदी 445.80 452.00 453.00
गोरी नदी जौलजीबी में 603.95 606.80 607.80
गोरी नदी मदकोट में 1211.10 1214.10 1215.10
जिले में हुई बारिश का विवरण मिमी में
पिथौरागढ़- 19.00
मुनस्यारी- 10.4
बेड़ीनाग-8.0
धारचूला-6.2
डीडीहाट-1.5