फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे बाद खुली थल-मुनस्यारी सड़क

विज्ञापन
थल -मुनस्यारी 20 घंटे बाद खुली। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया, नयाबस्ती में शनिवार शाम चार बजे से बंद थी, जिसे 20 घंटे बाद खोल दिया गया है। हालांकि लगातार हो रहे भूस्खलन के बीच सड़क पर मलबा गिरना जारी है। लोक निर्माण विभाग के डोजर, जेसीबी ऑपरेटरों ने लगातार गिर रहे मलबे के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क से मलबा साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क से लगे घट घोरगाड़ी गांव में डेढ़ किलोमीटर पहाड़ी बुरी तरह दरकी है। दरारों में बारिश का पानी गिरने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। यहां पर मलबा सड़क तोड़ते हुए सीधे रामगंगा में गिर रहा है। रामगंगा का प्रवाह भूस्खलन की गति को बढ़ा देता है, इससे सड़क धंसती जा रही है। पिछले 25 वर्षों से हरड़िया, नयाबस्ती में भूस्खलन जारी है। थल-मुनस्यारी सड़क में फल्याटी, नयाबस्ती, हरड़िया, रातिगाड़, ककड़सिंह, ला झेकला, गिनी बैंड आदि भूस्खलन के डेंजर जोन हैं। इनमें विभाग ने कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए हैं। लोनिवि बारिश को अस्थायी सड़क खोल देता है।
नाचनी में नहीं रहता लोनिवि का जेई
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में सिंचाई विभाग, यूपीसीएल आदि विभागों के जेई स्थायी रूप से नाचनी में रहते हैं, लेकिन लोनिवि का जेई संसाधन होने के बावजूद भी नाचनी में नहीं रहता। इससे सड़क बंद होने पर त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाती। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें