फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपदेव जाने वाली सड़क धंसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
पपदेव गांव को जाने वाली धंसती सड़क दुर्घटनाओं को दे रही दावत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे पपदेव गांव की ओर जाने वाली सड़क बारिश के बाद लगातार धंसती जा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोज कई ग्रामीण इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। सड़क के इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही से अक्सर खतरा रहता है।
विज्ञापन

नगर से दो किमी दूर पपदेव गांव की मुख्य सड़क 18 अगस्त को हुई बारिश के बाद एक तरफ से धंसने गई थी। लगातार हो रही बारिश के बाद सुरक्षा दीवार भी गिरकर ढह गई है। इस कारण एक तरफ से मिट्टी लगातार धंसती जा रही है। प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि गांव की एक हजार से अधिक आबादी है। सड़क मार्ग अगर क्षतिग्रस्त हो गया तो गांव के लोगों को वाया पौण या फिर पांच किमी का सफर तय कर बजेटी के रास्ते वाहन से आवाजाही करनी पड़ेगी। बीमारों को भी इसी तरह अस्पताल तक उपचार के लिए पहुंचाना पड़ेगा। वहीं धारी सड़क में भूस्खलन होने से गांव के पेयजल स्रोत में मलबा आने से पानी की लाइन बंद हो गई हैं। प्रशासन और आपदा विभाग को सूचना देने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें