फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, 17गांवों को संपर्क कटा

विज्ञापन
सीपीडब्लू की चीन सीमा सोबला-निर्माणाधीन सड़क दर गांव के पास बंद। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीपीडब्लूडी की चीन सीमा सोबला-ढाकर निर्माणाधीन सड़क 15 दिन से बंद है। सड़क बंद होने से 17 गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कटा हुआ है। सेना और आईटीबीपी के जवानों को अग्रिम पोस्ट तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोबला-ढाकर निर्माणाधीन सड़क दर गांव में त्याड़ि मंदिर के पास 15 दिन से बंद है। शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण दर गांव के पास ही लगभग 20 मीटर सड़क टूटने से दर और बोंगलिंग गांव सहित दारमा घाटी के 17 गांवों और सेना, आईटीबीपी के जवानों को अपने पोस्ट में जाने में दिक्कत हो रही है। पूर्व प्रधान लाल सिंह बिष्ट ने बताया कि संबंधित विभाग को दर गांव में दो जगहों पर सड़क बंद होने की सूचना दे दी है। जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा ने बताया कि तवाघाट-सोबला सड़क एक महीने से बंद है। सुरेश जेठा और रूप सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के कर्मी सड़क नहीं खोल रहे हैं। कहा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क बंद होना चिंताजनक है। सीमांत के लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
थल रामलीला मैदान की सुरक्षा दीवार गिरी
थल (पिथौरागढ़)। बारिश से रामलीला मैदान के बाएं छोर की सुरक्षा दीवार 15 मीटर के हिस्से में गिर गई है। इसके चलते खेल मैदान को जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया हैं। शनिवार देर शाम बारिश के बाद सुरक्षा दीवार गिरने से हेलीकॉप्टर लैंडिंग क्षेत्र को भी खतरा हो गया है। श्रीरामलीला कमेटी समिति सांस्कृतिक मंच के सचिव अर्जुन सिंह रावत ने लोनिवि बेड़ीनाग को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी है। कमेटी ने लोनिवि से शीघ्र सुरक्षा दीवार लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के बाद 15 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। जिले में बारिश के बाद 15 सड़क बंद हैं। पिथौरागढ़- तवाघाट, तवाघाट- सोबला, बांसबगड़-गूठी, पौड़ी-घटकुना, छिरकिला-जम्कू, सोसा- सिर्खा, बांसबगड़- माणाधामी, नाचनी- भैसकोट, मदकोट -दारमा, बंगापानी- जाराजिबली, स्यांकुरी- धामीगांव, मसूरीकांडा- होकरा, आदिचौरा- सिणी, मदकोट-फाफा, आदिचौरा-कुनिया सड़क बंद है। मूसलाधार बारिश के दौरान मलबा आने से पिथौरागढ़-धारचूला एनएच जौलजीबी-बलुवाकोट के समीप सुबह बंद रहा। इससे यातायात प्रभावित रहा। इस सड़क पर मलबा हटाने के बाद वाहनों का संचालन सुचारु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें