फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में 149 एमएम बारिश और मुनस्यारी में 84 एमएम बारिश

विज्ञापन
जौलजीबी-बंगापानी सड़क के बीच बंद मार्ग को खोलती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण जिले की 22 सड़कें बंद हो गई। जौलजीबी- मुनस्यारी और थल मुनस्यारी सड़क के कई जगह मलबा आने से शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। भारी बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है।
विज्ञापन

सीमांत के धारचूला में 149 एमएम बारिश हुई। मुनस्यारी में 84 और डीडीहाट में 56 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण काली नदी डेंजर लेबल पर पहुंच गई है। काली नदी 889.30 पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 890 है। नदियों के उफान पर रहने से प्रशासन ने लोगों नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
ये सड़कें चल रही हैं बंद
तवाघाट-घटियाबगड़, तवाघाट- सोबला, थल- मुनस्यारी, दराती-मटियानी, मदकोट- बसंतकोट, मदकोट- बौना, तवाघाट- नारायण आश्रम, गिनी बैंड- समकोट, नाचनी-भैसकोट, सोसा- सिर्खा, छिरकिला- जम्कू, मदकोट- दारमा, मदकोट-मुनस्यारी, मदकोट- फाफा, बांसबगड़-माणीधामी, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, बंगापानी- जाराजीबली, रमतोली- रंगतोली, डीडीहाट- घोरपट्टा, संगौड़-दशौली दानू, मुनस्यारी- मिलम सड़क बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
स्थान बारिश
धारचूला 149.0 मिमी
मुनस्यारी 84.0 मिमी
डीडीहाट 56.0 मिमी
बागेश्वर जिले में सात सड़कों में यातायात बाधित
बागेश्वर। जिले में सोमवार को भी सात आंतरिक सड़कों में यातायात बाधित रहा। सड़कों में यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कपकोट-कर्मी-तोली, धपोली-जेठाई, रिखाड़ी-वाछम, शामा-नाकुड़ी, शामा-लीती गोगिना, बागेश्वर-तिलसारी, थुणाई-मिहिनिया सड़क पर यातायात बाधित है। इनमें से कुछ मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुले हैं। सड़कों को खोलने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। सड़कों के बहने से यातायात सुचारु करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें