फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 15 अप्रैल से बंद रहेगी रीवर राफ्टिंग

Wed, 10 Apr 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसपी रेखा यादव लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसबी और पुलिस के अ​धिकारियों के साथ बैठक कर
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए एसपी ने एसएसबी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नदियों में चल रही रीवर राफ्टिंग 15 अप्रैल से बंद रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में एसपी रेखा यादव ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाने कहा। उन्होंने नेपाल पुलिस, कस्टम विभाग, लोकल इंटेलीजेंस, एसएसटी टीमों के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। मतदान से 72 घंटे पूर्व अंतरराष्ट्रीय मार्ग और पुल बंद कर दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगी हुई नदियों में चल रही राफ्टिंग 15 अप्रैल से मतदान समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगी। बैठक में 55वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक सेनानायक जैन सिंह मराठा, सहायक सेनानायक, अल्का यादव, एसआई पूजा मेहरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें