पिथौरागढ़ में काली नदी में रिवर रन करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग के सहयोग से कुमाऊं मंडल विकास निगम जिला योजना के तहत 18 छात्रों को रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण दे रहा है। इन प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को काली नदी में तालेश्वर से बलतड़ी तक 12 किमी दूरी तक राफ्ट चलाई।
इस दौरान निगम के प्रशिक्षकों ने छात्रों को नदी में राहत एवं बचाव के साथ ही आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी। रिवर रन के बाद छात्रों ने तालेश्वर महादेव मंदिर में नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी न करने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व सुबह निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नित्य योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। बताया कि जिले में पर्यटन की दृष्टि से साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं हैं।