नैनीसैनी से विमान में देहरादून रवाना हुए यात्री।
- फोटो : पिथौरागढ़
विमान सेवा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह पहला विमान तय समय 10:20 पर देहरादून से पहुंचा, यहां से पंतनगर के लिए विमान ने तय समय पर उड़ान भरी। कुल चार फ्लाइट में 36 यात्रियों ने सफर किया।
सीमांत की नैनीसैनी हवाई पट्टी से 17 जनवरी को पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हुई थी। जिस दिन बुकिंग शुरू हुई थी, उसी दिन 25 जनवरी तक देहरादून के लिए सीटें बुक हो चुकी थी, लेकिन 16 फरवरी तक सभी सीटें बुक हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल ने कहा है कि नैनीसैनी हवाई सेवा शुरू होने से पिथौरागढ़ से लगे चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपद के लोगों को भी लाभ मिलेगा। विमान सेवा शुरू होने से सीमांत में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने इसके लिए वित्तमंत्री प्रकाश पंत का आभार जताया है।