राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
संग्रह अमीनों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किए जाने के विरोध में पिथौरागढ़ में राजस्व उपनिरीक्षकों ने संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल चंद्र जोशी के नेतृत्व में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। गंगोलीहाट तहसील में भी पटवारी कार्य बहिष्कार पर रहे। वहां उपाध्यक्ष मंजू बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, लछम सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, विजय पंत, विजय साह, बृजमोहन, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, चंदन लाल आदि थे। उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डीडीहाट तहसील के राजस्व उपनिरीक्षकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। चंद्र प्रकाश, वीरेंद्र नेगी, राहुल सिंह, धनी लाल, मनोज प्रकाश, हरीश कुमार, मनीष सिंह, मीना जोशी, दीपक पंचोली धरने पर बैठे।
बेड़ीनाग में भी पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक संघ का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वहां राजस्व निरीक्षक पूरन गिरी गोस्वामी, वीरेंद्र बोरा, दीपक कुमार, अंजना दुग्ताल, कविता, प्रिया, आशा राज, कंचन पंवार, महिमा भट्ट, संजय सिंह रावत मौजूद रहे। मुनस्यारी, धारचूला, थल सहित अन्य तहसीलों में भी राजस्व उपनिरीक्षकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।