फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राजस्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 19 Sep 2023 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) 16 सितंबर को बारिश से काली नदी किनारे झूलाघाट बाजार की पांच दुकानों की नींव ढहने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। तहसील प्रशासन को भवन स्वामी बाल कृष्ण भट्ट, सुरेश चंद्र भट्ट और दुकान चला रहे धर्मानंद नरियाल, सुरेश चंद्र भट्ट, जावेद अख्तर, विपिन चंद्र जोशी और चक्र बहादुर कुंवर ने नुकसान की सूचना दी थी। राजस्व निरीक्षक नवीन चंद्र पांडेय और राजस्व उपनिरीक्षक मनोज मेहता ने दुकानों की नींव का स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व की टीम ने कहा कि जल्द ही नुकसान के आकलन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें