फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना देते एससी-एसटी संगठनों के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
एससीएसटी कार्मिकों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर उत्तराखंड एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन और उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुुसार उत्तराखंड एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन और उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रमोशन में आरक्षण बहाल करने, पुरानी रोस्टर व्यवस्था लागू करने, उपनल, सिडकुल, आउट सोर्स संविदा में एससीएसटी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने, उत्तराखंड में बैकलॉग के पदों को भरने, विगत चार वर्षों से रुकी छात्रवृत्ति देने, ओबीसी कार्मिकों को भी प्रमोशन में आरक्षण देने सहित तमाम मुद्दों को उठाया गया।
इसके बाद कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। यह जुलूस गुप्ता तिराहा और स्टेशन होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचा। बीआर कोहली, गणेश सिंह खुन्नू, गणेश प्रसाद कोहली के संचालन में आयोजित सभा में फेडरेशन के अध्यक्ष महेश मुरारी, एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, जीएल टम्टा, गिरीश प्रसाद, राजेश राज, अशोक कुमार, गोविंद आर्या, काशीराम गौतम, सुरेश राम, कुंदन आर्या, प्रकाश मोहन, ऊषा ह्यांकी, सुष्मिता बंग्याल, दीपिका मार्छाल, शीला चलाल, सावित्री चलाल, चंद्रा देवी, इंद्रा, लता मर्तोलिया, देवकी, सत्यदेव आर्या, जगदीश सिंह फकलियाल, नेत्र सिंह सोनाल, इंद्रा, हीरावती, वसुधा, पी राज आदि शामिल रहे। बाद में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें