सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका को सम्मानित करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी जुगल किशोर पांडे की पहल पर जूनियर हाइस्कूल मंडप की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका संतोष जोशी को विभिन्न संगठनों ने शाल ओढ़ाकर और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
नगरपालिका हाल में हुए समारोह में शिक्षाविद् पद्मा दत्त पंत ने कहा कि समाज के लिए बेहतर करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए। शिक्षाविद डॉ. परमानंद चौबे, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भी विचार रखे।
समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य पीसी जोशी, जनकवि जन्नू दा, डॉ. जीके शर्मा, रेखा जोशी, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, रमेश चंद्र शर्मा, आशीष सौन आदि मौजूद थे। जूनियर हाइस्कूल मंडप के विद्यार्थियों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बता दें कि संतोष जोशी सेवानिवृत्ति के बाद भी कन्या जूनियर हाइस्कूल मंडप में पढ़ाती हैं। वह वर्ष 2006 से विद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी ओर से लगातार शिक्षण सामग्री प्रदान करती हैं।