फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुंई पऊ में तीन हजार लोग 15 दिन से प्यासे

Tue, 10 Nov 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के सुंई पऊ गांव में लगभग तीन हजार की आबादी गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही है। पिछले एक पखवाड़े से लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे स्कूली बच्चे और महिलाएं प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, नलों में पानी केवल 25 से 30 मिनट के लिए आता है और फिर बंद हो जाता है। सोमवार को 25 मिनट पानी आया, जबकि मंगलवार को पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी। यह समस्या पिछले 15 दिनों से लगातार बनी हुई है। दो वर्ष पहले जल संस्थान ने योजना का पुनर्गठन किया था लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
पूर्व में सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से करीब पांच हजार की आबादी को पानी मिलता था। अब यह योजना पऊ, चमनपुर, गलचौड़ा, छमनियां, चनकांडे, सातखाल और डुंगरी को पानी देती है। इन क्षेत्रों के अधिकांश नौले धारे वर्षों पहले सूख चुके हैं।
विज्ञापन

पऊ गांव में हैंडपंप न होने से पानी की किल्लत और बढ़ गई है। जानकी देवी, सुनीता देवी और सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
-
हर घर नल योजना भी अधूरी
सुंई पऊ ग्राम पंचायत में हर घर जल, हर घर नल योजना के कनेक्शन भी नहीं मिल पाए हैं। जल संस्थान ने मुख्य लाइन तो बिछा दी है हालांकि घरों तक नल नहीं पहुंच पाए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि योजना के कनेक्शन जारी कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
..........
दो साल बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
पेयजल किल्लत को देखते हुए जल संस्थान ने करीब दो वर्ष पूर्व सुंई लिफ्ट पेयजल योजना का पुनर्गठन भी किया था लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। वहीं, सुंई पऊ ग्राम पंचायत में हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत मुख्य लाइन बिछाने के बाद भी घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंच पाए हैं। ग्रामीणों ने जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।
.........
-
पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। -बसंती देवी, ग्रामीण, स्थानीय


एक ओर लोग पर्व मना रहे हैं तो दूसरी तरफ गांव के लोग पानी की आपूर्ति करने में लगे हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग स्थानीय धारों से पानी लाने लिए मजबूर हैं।
-गीता देवी, ग्रामीण, स्थानीय
-
सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से पानी न आने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। स्थानीय जेई को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। -आरपी डोबाल, ईई, जल संस्थान, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें