पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण की जांच को भेजे 15 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के चलते हुए लाकडाउन से देश के विभिन्न राज्यों से लोग बड़ी तादाद में घर वापसी कर रहे हैं। अब तक 3753 प्रवासी ऐंचोली और सेराघाट रास्तों से अपने घरों को पहुंचे हैं। एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 66 सैंपल जांच को भेजे हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। (संवाद)