फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को किया याद

Tue, 11 Nov 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की जयंती पर उन्हें याद किया गया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्व.पंत ने सीमांत जिले के विकास के जो सपने देखे थे वे आज साकार हो रहे हैं। उन्होंने जिले के विकास की नींव रखी। उनकी उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत, युवा नेता और स्व.पंत के पुत्र सौरभ पंत ने उनके चित्र पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, गोपू महर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें