फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्यचक्र विजेता देवेंद्र चंद को किया याद 

Mon, 22 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
याद आए अमर शहीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 1994 में सोमालिया गई शांतिसेना में शामिल महार रेजीमेंट के सिपाही देवेंद्र चंद को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। देवेंद्र यूएनओ की शांतिसेना के साथ सोमालिया में तैनात थे। उग्रवादियों ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया था। अपने साथी को बचाने में देवेंद्र चंद शहीद हो गए। आठगांवशिलिंग क्षेत्र निवासी इस वीर सैनिक की प्रतिमा जिला मुख्यालय में विकास भवन के पास लगाई गई। उनको मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया।
विज्ञापन


सोमवार को हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 5 महार रेजीमेंट (बॉर्डर्स) के हवलदार यशवंत सिंह, सिपाही भूपेंद्र कन्याल भी आए। सीडीओ आशीष चौहान, एसपी रोशन लाल शर्मा, सीओ हिमांशु साह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी एनएस चुफाल, कोतवाल ध्यान सिंह, रिटायर्ड सूबेदार इंद्र सिंह, शहीद के भाई विक्रम चंद ने प्रतिमा पर पुष्पचक्र चढ़ाए। लोगों ने कहा कि देश के लिए इस क्षेत्र के कई लोगों ने शहादत दी है। नई पीढ़ी को इन वीर सैनिकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें