फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उजड़े आशियानों के जख्मी प्रभावितों पर राहत राशि का मरहम

Thu, 07 Aug 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दाफा गांव में आपदा प्रभावितों को राहत रा​शि के चेक देते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत:सूचना विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदा में आशियाना उजड़ने का दर्द सहकर टेंट में रह रहे सात प्रभावित परिवारों का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी दाफा गांव पहुंचे। डीएम ने सभी की समस्या सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को कुल 14,35,000 रुपये की राहत राशि के चेक देकर उनके जख्मों पर मरहम भी लगाया। डीएम ने बीआरओ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग को ला झेकला नाने के ट्रीटमेंट के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गांव में आपदा से पैदा हुए हालात का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से गांव में खतरनाक भूस्खलन हुआ है। कुछ मकानों में दरारें आई हैं तो सात मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
उन्होंने प्रभावित केशर राम, बलवंत राम, खुशाल सिंह, मोहन सिंह, उमेद सिंह, मोहन सिंह और खुशाल सिंह को कुल 14,35,000 रुपये की राहत राशि के चेक दिए। उन्होंने कहा कि भू वैज्ञानिकों की टीम जल्द ही क्षेत्र का भू सर्वेक्षण करेगी। उन्होंने बीआरओ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग को खतरा बने ला झेकला नाले के ट्रीटमेंट के शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम मुनस्यारी वैभव कांडपाल, एसडीएम बेड़ीनाग आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें