झूलाघाट-जौलजीबी सड़क के शिव मंदिर के पास हुआ यातायात सुचारु। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । झूलाघाट-जौलजीबी सड़क एक हफ्ते बाद खुल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। सिनखोली और बगड़ीगांव के बीच में शिव मंदिर के पास सड़क की दीवार भारी वाहनों के दबाव से टूट गई थी। इससे टैक्सी वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया था। पीएमजीएसवाई ने पहाड़ी काटकर सड़क चौड़ीकरण कार्य किया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो पाया। सड़क खुलने से डौड़ा, द्वालीसेरा, घिंघरानी, अमतड़ी, रणवा, चकद्वारी आदि गांवों के ग्रामीणों ने खुशी जताई है। संवाद