फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 घंटे बाद खुला कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग रविवार को 32 घंटे बाद खुल गया है। धारचूला के पास दोबाट में बोल्डर आने से शनिवार सुबह सड़क बंद हो गई थी। सड़क खुलने से दारमा, व्यास, चौदास के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

उधर, चीन सीमा पर मिलम और सांईपोलो, बुंई, पातों गांवों को जोड़ने वाला चिलमधार गधेरे में बना लकड़ी का अस्थायी पैदल पुल ध्वस्त होने से आवागमन ठप हो गया है। इसी पुलिया से घोड़े, खच्चरों से राशन और अन्य सामान का ढुलान होता था। पुलिया ध्वस्त होने से सीमांत के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर धौन के पास रविवार को कैंटर दलदल में फंस गया। इससे करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही। उधर, पिथौरागढ़ में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे से कनालीछीना, देवलथल, जाजरदेवल, नैनीपातल क्षेत्र के साथ ही जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें